शाहजहांपुर। नटराज कल्चरल वेलफेयर सोसायटी की ओर से शाहजहांपुर गॉट टैलेंट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल रविवार को नटराज डांस इंस्टीट्यूट, खिरनीबाग में हुआ। इसमें डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग, बेबी शो के प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव राठौर ने मां शारदे के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिभागी शशांक वाजपेयी ने आज कल याद कुछ और रहता नहीं गाना गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। रुद्रांक्ष अवधेश ने जो तू मेरा हमदर्द है गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जिस देश में गंगा रहता है गाने पर कार्तिक कुमार ने गोविंदा के अंदाज में डांस कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिभा सक्सेना व शिखा दुबे ने बच्चों को फाइनल के लिए चयनित किया तथा महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक मई रविवार को इंस्टीट्यूट में राइटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डांसिंग, सिंगिग, बेबी शो, बॉडी बिल्डिंग, फैंसी शो, फैंसी ड्रेस, मॉडलिंग, मम्मी स्पेशल, बेस्ट ड्रामेबाज आदि प्रतियोगिता का फाइनल आठ मई दिन रविवार को गांधी भवन में संपन्न होगा।
संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अग्रांश, अंशु सत्यार्थ, शताक्षी, रजत, काव्या, आराध्या, जायसी, लव, रुद्रांश, अभिराज, भारती आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर में नटराज कल्चरल वेलफेयर सोसाईटी की अरेर से आयोजित नृत्य सेमी फाइनल प्रतियोगिता में - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में नटराज कल्चरल वेलफेयर सोसाईटी की अरेर से आयोजित नृत्य सेमी फाइनल प्रतियोगिता में - फोटो : SHAHJAHANPUR