फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार के पंथवारी तालाब में उठा दी दीवार...करा रहे प्लॉटिंग

विज्ञापन
ुटार में पंथवारी मंदिर के पास तालाब के बीच तक बनी दीवार और डाली गई मिट्टी - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार। पंथवारी मंदिर के पास तालाब पर अवैध कब्जे किया जा रहा है। जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन कार्रवाई के लिए अधिकारियों के आदेश का इंतजार करते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन

खुटार नगर के मोहल्ला बजरिया में आराजी नरायनपुर विक्रमपुर के गाटा संख्या 340मि. तालाब का कुल रकबा 0.214 हेक्टेयर है। इस तालाब पर धीरे धीरे कब्जा होता रहा, लेकिन नगर पंचायत और राजस्व विभाग के किसी अधिकारी, कर्मचारी ने अवैध कब्जे को रोकने की जरूरत नहीं समझी। खास बात रही कि कुछ दिन पूर्व तो एक व्यक्ति ने तालाब के किनारे जमीन खरीदकर प्लॉटिंग का काम शुरू किया। हद तो तब हो गई कि प्लॉटिंग वाले ने तालाब के अंदर तक मिट्टी भरान करके नींव तक भरवा दी।
एक सप्ताह पूर्व किसी ने मामले की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी तो नायब तहसीलदार आशीष सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल, कानूनगो, लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच में तीन लोगों के नाम और एक अज्ञात व्यक्ति का कब्जा पाया गया। तालाब के कुल रकबा 0.214 हेक्टेयर में से 0.078 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा मिलने के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अभी तक राजस्व विभाग और नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही तालाब को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। कब्जेदारों के बारे में टीम रिपोर्ट ले गई है। अधिकारियों की ओर से जो आदेश मिलेंगे उसके अनुसार अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अनिरुद्ध पटेल, ईओ नगर पंचायत खुटार
मैंने मौके पर जाकर जांच की थी। जांच में तीन लोगों के नाम और एक अज्ञात व्यक्ति का कब्जा पाया है। मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। -आशीष सिंह, नायब तहसीलदार पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें