फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य में अव्वल रहा जनता इंटर कॉलेज

विज्ञापन
शाहजहांपुर के जनता इंटर कॉलेज में कॉपियां चेक करते प्ररीक्षक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में जनता इंटर कॉलेज अव्वल रहा। शुक्रवार को केंद्र पर मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया है। जबकि अन्य पांच केंद्रों पर कॉपियों की जांच अवशेष है। सात मई तक मूल्यांकन का कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य के लिए छह विद्यालयों को केंद्र बनाया है। इनमें प्रशिक्षक व उप प्रधान प्रशिक्षकों की जांचने के लिए कॉपियां आवंटित की गई हैं। शुक्रवार को मूल्यांकन केंद्र जीआईसी में 5920 कॉपियां जांची गईं। इस्लामिया इंटर कॉलेज में 3141, सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में 9797, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में 2150, जनता इंटर कॉलेज में 1702 तथा एबी रिच इंटर कॉलेज में 5594 कॉपियां जांची गई।
इन मूल्यांकन केंद्रों पर अवशेष कॉपियों की बात करें, तो जीआईसी में 13468, इस्लामिया इंटर कॉलेज में 7007, सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में 405, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में 2030, एबी रिच इंटर कॉलेज में 14548 हैं। जबकि जनता इंटर कॉलेज में अवशेष कॉपियों की संख्या शून्य हो गई है। मूल्यांकन का कार्य शुरू होने पर सभी केंद्रों को कुल 462184 कॉपियों का आवंटन हुआ था। इसमें 425504 कॉपियां केंद्र पर प्राप्त हुई। अब तक मूल्यांकित कॉपियों की संख्या 388046 और अवशेष 37458 हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि कॉपियों की जांच सात मई तक होनी है। कॉपियों के मूल्यांकन कार्य के दौरान शुक्रवार को 651 परीक्षक और 44 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने अनुपस्थित परीक्षकों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें