फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशात सिनेमा से बहादुरगंज तक सड़क से हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को सड़क पर लगी सब्जी की दुकान हटवाते प्रवर्तन दल अधिकारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। इस दौरान सड़क पर खड़े ठेले और दुकानदारों के रखे सामान को हटवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल के अधिकारियों की देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। प्रवर्तन दल सुबह 10:30 बजे ही सड़क पर ठेला और दुकानों का सामान लगाकर बेचने वालों को हटाने पहुंच गया। प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने निशात सिनेमा वाली रोड से बहादुरगंज चौकी तक अतिक्रमण को हटवाया।
इससे सड़क खाली हो गई और राहगीरों के लिए पर्याप्त जगह हो गई। प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया ने बताया कि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने केे लिए ठेले व दुकानदारों द्वारा सड़क को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें