फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नल से निकल रहा गरम पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला बाडूजई में विजया बैंक के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप करीब डेढ़ महीने से गर्म पानी दे रहा है। गर्म पानी के लिए मारामारी मची है। लोग लाइन लगाकर ले रहे हैं। हालांकि नल में करंट उतरने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ले में विजया बैंक के पास एक क्लीनिक के बाहर मुख्य सड़क पर एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है, जोकि पिछले डेढ़ महीने से गर्म पानी दे रहा है। आसपास के बहुत से लोग इस हैंडपंप से पानी लेने आते हैं और पीने के साथ ही कपड़े धोने, नहाने के लिए भी उपयोग कर रहे हैं। चिकित्सक हेमेंद्र वर्मा ने बताया कि बरसात के दिनों में ओवरफ्लो होने पर नल में करंट आता है। एक भैंस और दो लोगों को करंट लग भी चुका है। इस पर लोगों को ध्यान देना चाहिए।
रेडीमेड कारोबारी नदीम खां ने कहा कि नल में हमेशा करंट नहीं आता, इसलिए आसपास के लोग पानी भरकर ले जाते हैं। करंट आने पर हादसा हो सकता है। आशू ने बताया कि हैंडपंप से गर्म पानी आने को लेकर नगर निगम और बिजली निगम के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया था। एक बार नगर निगम के कर्मचारी आकर देख गए। फिर भी कुछ नहीं हुआ। अलीम, बाबू खां ने भी अधिकारियों से ध्यान देने की बात कही है। जलकल विभाग के जेई उमेश कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। पानी गर्म आने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें