फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री व पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विज्ञापन
एसएस लॉ कॉलेज में पौधारोपण करते प्राचार्य व प्रवक्ता - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक, शैक्षिक व विभागीय संस्थाओं की ओर से गोष्ठियां की गई। स्कूल, कॉलेज, कार्यालय व अन्य स्थानों पर पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण किया गया। एसएस लॉ कॉलेज तथा उसके आसपास के खुले स्थानों पर प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा की देखरेख में पौधरोपण हुआ। इससे पूर्व संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. जय शंकर ओझा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पवन कुमार गुप्ता, मृदुल शुक्ला, डॉ. नलनीश चंद्र सिंह, आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता अभियान का पौधरोपण के साथ समापन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर उनकी दीघार्यु को कामना की गई। मुमुक्षु आश्रम के मुख्य शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने डीएस इंटर कॉलेज में पौधा रोपा। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ नगर क्षेत्र के नवनिर्मित अतिथि गृह के परिसर, बरेली मोड़ के निकट आवास विकास कॉलोनी स्थित सरदार पटेल पार्क, गाडगे पार्क, फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने वाल्मीकि वाटिका में पौधरोपण किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर के कार्यकर्ताओं ने शहर में 75 स्थानों पर पौधे लगाए। प्रधान डाकघर परिसर में सहायक डाक अधीक्षक सुमनेश कुमार, पोस्टमास्टर अरुण प्रताप सिंह भदौरिया की देखरेख में पौधरोपण हुआ। मानवता वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से पिछड़े क्षेत्र में बच्चों को इकट्ठा कर एक चित्रकला प्रतियोगिता कराई तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ने खेल प्रतियोगिताएं कराई तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया। युवक बिरादरी ने निबंध प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कराई व विजेताओं को पुरस्कृत किया। मार्गदर्शन कला केंद्र के बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। ओसीएफ के महाप्रबंधक अनूप शुक्ल ने कार्य सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें