डायट में आयोजित संगोष्ठी में विचार रखती प्रशिक्षु व मंचासीन प्रवक्ता
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डायट में सोमवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भाषा संगम कार्यक्रम पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ऋतु व अरशद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रभारी प्राचार्य बीएल मौर्या ने कहा कि भारत विविधता वाला देश है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। किसी भी भाषा के प्रति संकीर्ण भावना रखकर राष्ट्रीयता की भावना का विकास कर पाना संभव नहीं है। इसके बाद ‘भाषाएं राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम हैं हां अथवा नहीं’ शीर्षक पर प्रशिक्षुओं ने पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखे।
पक्ष में अपने विचार रखने वाले प्रशिक्षुओं में ऋतु रावत ने प्रथम, देव कुमार ने द्वितीय व दीपाली गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में अपने विचार रखने वालों में अरशद इस्लाम प्रथम, अभिषेक मौर्य द्वितीय तथा निहारिका तृतीय रहे। कार्यक्रम में प्रवक्ता अमित बंशवार, प्रवक्ता अंजनी कुमार भारती, प्रवक्ता जमाल अख्तर, प्रवक्ता अजीत कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु निशू शर्मा, ऋतु रावत, अंजली, अंशिका आदि मौजूद रहे।