पुवायां। तहसील बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर आनंदप्रकाश त्रिवेदी का एकल नामांकन होने के कारण उनका कोषाण्यक्ष बनना तय है। गवर्निंग बॉडी के 15 वर्ष से ऊपर के सदस्यों के छह पदों के सापेक्ष चार नामांकन ही हुए हैं।
अध्यक्ष पद के लिए राकेशचंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार पाठक, ओमप्रकाश मिश्र, इंद्रजीत वर्मा, महामंत्री पद के लिए कुमार गौरव शुक्ल, परितोष दीक्षित, संजय कुमार वर्मा, विजेंद्र सिंह यादव, आशीष कुमार दीक्षित, प्रभाकर मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामकिशेर सक्सेना, सतीश बाबू पटेल, उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक के दो पदों के लिए सुशील कुमार मिश्र, कौशल श्रीवास्तव, गौरव मिश्र, अवनीश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम के एक पद के लिए नवीन मिश्रा, विजय प्रकाश मिश्र, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अभिनव सिंह, अनन्य कुमार, शिवप्रकाश वर्मा, आशुतोष पांडे ने नामांकन कराया है। कोषाध्यक्ष के लिए आंनदप्रकाश त्रिवेदी का एकल नामांकन हुआ है।
गवर्निंग बाडी के 15 वर्ष से ऊपर के सदस्यों के छह पदों के लिए गोपाल अग्निहोत्री, सुधीर त्रिवेदी, रमेशचंद्र, सतीश कनौजिया, गवर्निंग बाडी के 15 वर्ष से कम के सदस्यों के छह पदों के लिए रामगोपाल पांडे, सुधीर कुमार, दिनेशपाल सिंह, संदीप कुमार, पवन भारद्वाज, नीतू वाजपेयी ने नामांकन कराया है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी हरिओम अवस्थी ने दी है।