फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे के खिलाफ हिन्दू युवा वाहिनी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जलालाबाद में सीओ को ज्ञापन देने जाते हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। सट्टे के लगातार बढ़ रहे अवैध धंधे के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीओ मस्सा सिंह को ज्ञापन दिया। सट्टे पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कार्रवाई न होने से नगर में सट्टे का धंधा बढ़ता चला जा रहा है। इसके चंगुल में फंसकर खासकर युवा वर्ग लगातार बर्बाद होता जा रहा है। पूर्व में संगठन के पदाधिकारी तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग पर शीघ्र गौर न किया तो वे लोग आंदोलन शुरू करने को विवश होंगे। इस दौरान संगठन के निशांत अग्निहोत्री, सुंदरम क्षत्रिय, संचित ओमर, नन्दू श्रीवास्तव, सुशील शर्मा, सोम शेखर अग्निहोत्री, अंकित राठौड़, सचिन गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें