शाहजहांपुर। लोक सेवा आयोग की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 24 अक्तूबर को होगी। इन परीक्षाओं के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीसीएस व क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा की परीक्षाएं 24 अक्तूबर को पहली पाली सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए देवी प्रसाद इंटर कालेज, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, जनता इंटर कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर, जीआईसी, इस्लामियां इंटर कॉलेज, विलासो देवी इंटर कॉलेज निगोही रोड, सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज, जीएफ कॉलेज, डॉन एंड डोना कांवेंट, रॉयन इंटरनेशल स्कूल, श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। इनके अलावा रिजर्व स्टाफ की ड्यूटी भी रहेगी, जोकि एडीएम प्रशासन के संपर्क और सुबह आठ बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कलक्ट्रेट में मौजूद रहेंगे। जिससे आकस्मिक जरूरत पर उन्हें परीक्षा केंद्र पर तत्काल तैनात किया जा सके।