फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही पर हंगामा, डॉक्टर पर रिपोर्ट

Thu, 11 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
infant dead body - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केवी-वन के प्रधानाचार्य के बेटे की मौत पर भड़के घरवाले
विज्ञापन

पांच दिन पहले छत से गिरकर घायल हो गया था कमलदीप

केंद्रीय विद्यालय नंबर-एक के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के घायल बेटे की बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घरवालों और रिश्तेदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें शांत किया। मृतक के पिता की ओर से डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
केवी-वन विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य  कामता प्रसाद का 27 वर्षीय बेटा कमलदीप सात मई को लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव रहमापुर में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गया था। वहां वह छत से गिरकर घायल हो गया था। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। घरवाले तड़के चार बजे बृहस्पतिवार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि यहां इलाज के दौरान उसे इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। आरोप यह भी है कि डॉक्टरों ने सही जानकारी देने के बजाय उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी, लेकिन तब तक कमलदीप की मौत हो चुकी थी। घरवालों और रिश्तेदारों ने डॉक्टर पर लारवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर आ गई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब घर वाले शांत हुए। मृतक के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलदीप के पिता की ओर से मामले की रिपोर्ट अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
- कमरुल हसन, थानाध्यक्ष रोजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें