फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 14 Dec 2014 11:53 PM IST
मिर्जापुर(श्ााहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी पर ट्रैक्टर चलवाने को ले जाए गए कांट थाना क्षेेत्र के गांव मुड़िया आस निवासी ट्रैक्टर चालक 33 वर्षीय सुरेंद्रपाल की गांव पृथ्वीपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


उसका शव ट्रैक्टर पर ही शनिवार रात करीब आठ बजे पड़ा मिला। रविवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका, इसलिए मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि पिता बृजपाल ने मुड़िया आस गांव में रहने वाले विरोधियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सुरेंद्रपाल के पिता बृजपाल ने बताया कि  उनका बेटा मुड़िया आस गांव के ही जाहिद खां का ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार दोपहर दो बजे सुरेंद्र जलालाबाद में जाहिद खां की टाल से लकड़ी लेकर उसे जलालाबाद से करीब 14 किलोमीटर दूर पृथ्वीपुर में एक भट्ठे पर पहुंचाने गया था।
विज्ञापन


इसके बाद रात नौ बजे पता चला कि गांव पृथ्वीपुर के निकट सुरेंद्र की लाश ट्रैक्टर पर पड़ी है। जब वह पृथ्वीपुर पहुंचा तो पुलिस और पृथ्वीपुर के ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

पिता ने बताया कि उसकी गांव में बुआ की जमीन को लेकर परिवारी लोगों से रंजिश चल रही है। शनिवार को सुबह भी इसी रंजिश में सुरेंद्र से संबंधित लोगों का झगड़ा हुआ था। तब विरोधियों ने कहा था कि हम तुम्हें देख लेंगे। इसके बाद शव मिलने से पिता का कहना है कि हत्या उन्हीं लोगों ने की है।

उन लोगों के खिलाफ पिता ने हत्या की तहरीर भी दे दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी का अधिक लोड था। गांव पृथ्वीपुर के निकट ट्रैक्टर असंतुलित होकर रोड से नीचे उतर गया। ट्रैक्टर के आगे से उठ जाने से सुरेंद्र की स्टेयरिंग से दबकर मृत्यु हो गई है।

मासूम बच्चों की परवरिश पर संकट
सुरेंद्र की पत्नी सीतावती व मां बेलावती रो-रोकर कह रही थी कि अब इन तीन मासूम बच्चों की परवरिश कौन करेगा? मेहनत मजदूरी करके बच्चों की परवरिश करने वाला तो चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें