क्षेत्र के गांव चिकटिया में उमाशंकर की पत्नी पूनम की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
थाना जलालाबाद के गांव दियुरा निवासी रामशंकर लोहार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी 24 अप्रैल 2016 को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव चिकटिया निवासी रघुवर दयाल के पुत्र उमाशंकर से की थी। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी पूनम की जलकर मौत हो गई है। वह ेउसकी ससुराल पहुंचे, तो पूनम का जला शव घर में पड़ा देखा। सीओ जलालाबाद श्वेता आशुतोष ओझा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पीएम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह का कहना है कि अब तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।