फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र में युवक से बीस हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। दीपावली पर घर आ रहे एक युवक से बदमाशों ने बीस हजार रुपये लूट लिए और बांधकर खेत में डाल दिया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर युवक पुवायां कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी, पुलिस ने मामला सिंधौली क्षेत्र का बताते हुए पीड़ित को सिंधौली भेज दिया है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह नजीमाबाद में काम करता है। दीपावली पर वह घर आ रहा था। रविवार रात साढ़े 11 बजे शाहजहांपुर बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार करते समय एक क्वालिस गाड़ी आकर रुकी और चालक ने बंडा की आवाज लगाना शुरू कर दिया। वह वाहन में बैठ गया। क्वालिस में चालक के साथी बदमाश पहले से ही बैठे थे। वह लोग उसे सिंधौली क्षेत्र में गांव मुडिय़ा और अनांवा के बीच ले गए और 20 हजार रुपये, कपड़े, मोबाइल लूट लिया।
इसके बाद बदमाशों ने उसे गन्ने के खेत में बांधकर डाल दिया। बदमाशों के जाने के बाद उसने किसी तरह बंधन खोले और घर पहुंचा। सोमवार को वह गांव के लोगों के साथ पुवायां कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मामला सिंधौली क्षेत्र का बताते हुए सिंधौली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है। दिनेश के अनुसार सिंधौली में तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित को सिंधौली भेजा गया था, रिपोर्ट की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें