फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता ने भाजपा नेता से बताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बसपा नेता सर्वेश चंद्र मिश्रा ने भाजपा के एक कद्दावर नेता से जान का खतरा बताया है। अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है। विशेष न्यायाधीश एमपी, एमएलए ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र को प्रकीर्ण वाद के तौर पर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पेशी के लिए तारीख 12 अगस्त निर्धारित की है।
विज्ञापन

सिटी पार्क निवासी बसपा नेता सर्वेश चंद्र मिश्रा उर्फ धांधू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इस वजह से भाजपा के एक बड़े नेता उनसे रंजिश मानते हैं। जिला पंचायत चुनाव के दौरान उनकी प्रत्याशी पत्नी को चुनाव न लड़ने के लिए भाजपा नेता ने कहा था। मना करने पर उनसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। छेड़छाड़/ दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के लिए धमकाया। उस पर चुनाव न लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा नेता से उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। बसपा नेता ने न्यायालय से मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें