शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरा के पास साइकिल पर जा रहे शहबाजपुर दनियापुर गांव निवासी रविंद्र कुमार को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें रविंद्र की मौके पर मौत हो गई।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव शहवाजपुर दनियापुर निवासी रविंद्र कुमार (32) शुक्रवार दोपहर थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव चांदापुर दवा लेने गये थे। वहां से शाम करीब चार बजे साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। इसी क्षेत्र के सरौरा गांव के पास चांदापुर की तरफ से आ रही बाइक ने रविंद्र को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घायल ने स्थानीय लोगों को अपने गांव का नाम बता दिया था। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक रविंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रविंद्र के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। रविंद्र मेहनत मजदूरी कर पत्नी कांति देवी और चार बेटियों का पालन पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
पुवायां। बंडा-पुवायां मार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव बख्तापुर निवासी विनोद कुमार (35) अपने रिश्तेदार थाना बंडा के गांव हेतमनगला निवासी सतीश (30) के साथ बृहस्पतिवार रात थाना पुवायां के गांव भटिउरा से बंडा की ओर आ रहे थे। पुवायां बंडा रोड पर परवाना चक्की के पास सामने से आ रही स्कार्पियो और बाइक में टक्कर हो जाने से बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए थे। हादसे में घायल विनोद को बंडा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस नेम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। विनोद के पुत्र कौशल कुमार ने थाने में कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस ो बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।