फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने का घेराव कर कांग्रेसियों ने पुलिसकर्मियों पर की कारवाई की मांग

विज्ञापन
थाना सदर बाजार गेट पर धरना बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पिटाई के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने थाना सदर बाजार का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम पांडेय को छोड़ा। पूनम पांडेय ने मारपीट करने वाली बरेली से ड्यूटी पर आई महिला दरोगा ज्योति त्यागी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने पूनम पांडेय और महिला दरोगा का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। थाना सदर बाजार प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी और आशा बहुओं के साथ पुलिस ने मारपीट की है। इसके बाद आंगनबाड़ी पूनम पांडेय को चोट आई और उल्टा पुलिस उसको हिरासत में लेकर थाने चले गए।
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पुलिस की बरर्बता का वीडियो वायरल कर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कांग्रेसियों ने थाने का घेराव किया। वहीं पीड़ित पूनम पांडेय का आरोप है कि वह तो सिर्फ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए गई थीं। लेकिन महिला दरोगा ज्योति त्यागी ने मारपीट कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें