खुटार में एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो और डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : POWAYAN
खुटार। शिक्षक एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो और डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। शिक्षकों के हित में जो होगा वह किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाते समय हरि सिंह ढिल्लों और डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त का खुटार के तिकुनिया चौराहे के पास भाजपा नेता गौरव शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि वह शिक्षकों के हित में काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। डॉ. जयपाल व्यस्त ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत की संगठन आगे बढ़ता और मजबूत होता है। भाजपा में कार्यकर्ता का सबसे ज्यादा सम्मान है। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष गुड्डी गुप्ता के पति लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, सरताज बरकाती, देवेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों ने दोनों एमएलसी को अंग वस्त्र भेंटकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
बाद में दोनों नेता भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास पर भी गए और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान सचिन मिश्रा, गुरुसेवक सिंह, ध्यानू सिंह चौहान, लेखराज, देव पटेल, विक्की सिंह, इंद्रजीत यादव, मल्लू मिश्रा आदि मौजूद रहे।