निगोही। बगैर नोटिस के जारी किए विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) कार्यकर्ताओं का निगोही के विद्युत उपकेंद्र पर जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में धरना चल रहा है। धरने के सातवें दिन स्वतंत्रता दिवस पर कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किय्रा।
भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि फुंके ट्रांसफार्मर को बदल कर नये ट्रांसफार्मर को लगाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने निगोही विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। विभाग ने नए दो ट्रांसफार्मर लगा दिए। आरोप है कि इस खुन्नस में विद्युत निगम ने बगैर नोटिस जारी किए ही निगोही कस्बे के मोहल्ला गौटिया निवासी किरनदेवी, कलावती, सोमवती, कमलादेवी, अशर्फीलाल, रूपरानी, प्रभु, मदनलाल, विमलादेवी, रमाकांत सहित 60 लोगों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। बदले की भावना से काटे गए कनेक्शन जोड़े जाएं अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल ने यह भी कहा कि सरकार जबतक नए कृषि कानूनों को वापस नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। निवर्तमान महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष माधुरी कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष मीरा कश्यप, किसान नेता देवेन्द्र पाल सिंह, कुलदीप सिंह, नरेश यादव, किरन देवी, रीना शर्मा, रामकली, कंचना, कलावती, झब्बूलाल, राजपाल, छोटेलाल, रामलड़ैते आदि रहे।