फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के चौथा सोमवार को श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर किया जलाभिषेक

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सावन के चौथे सोमवार को श्रीरुद्र बाला जी धाम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन माह के चौथे सोमवार को घरो व मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालु सवेरे ही मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हो गए तथा शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस बीच हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तड़के ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचने लगे।
सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंगला आरती के बाद मंदिर के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरा चढ़ाया। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी मेला जैसा माहौल रहा। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने सावन के सोमवार पर व्रत भी धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें