फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने लगातार दूसरी बार जताया अरुण सागर पर भरोसा, शाहजहांपुर से बनाया प्रत्याशी

Sat, 02 Mar 2024 09:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। शाहजहांपुर में सारे कयासों को दरकिनार कर भाजपा ने अरुण सागर के नाम पर मुहर लगाई। शनिवार शाम को जारी पहली सूची में अरुण सागर को प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने तमाम कयास को नकारते हुए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित शाहजहांपुर लोकसभा सीट से अरुण सागर पर दोबारा भरोसा जताया है। शनिवार शाम पार्टी की पहली सूची में अरुण सागर को प्रत्याशी बनाया गया। घोषणा होते ही समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय राज्यमंत्री रहीं कृष्णाराज का टिकट काटकर अरुण सागर को दिया गया था। चुनाव में अरुण सागर ने बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अमरचंद्र जौहर को 268418 वोटों से हराया था। अरुण सागर को 6,88,990 वोट मिले थे। चुनाव में मंडल में सबसे बड़ी जीत अरुण सागर को ही मिली थी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्रपाल, क्षमा वर्मा, सत्यपाल सिंह एडवोकेट ने भी आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि पार्टी पूरी ताकत से अरुण सागर को चुनाव लड़ाकर फिर से सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण सागर का परिचय
अरुण सागर कटरा के चावरखास गांव के रहने वाले हैं। अरुण सागर ने राजनीति की शुरुआत बसपा से की थी। वह 2006 में जिलाध्यक्ष भी रहे थे। 2007 में राजकीय निर्माण निगम का उपाध्यक्ष बने। 2009 में संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें बसपा से निकाल दिया गया था। बाद में वह फिर से बसपा में आ गए थे। 

2012 में वह पुवायां सुरक्षित विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में बसपा ने फिर से उन्हें पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद 2016 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। पार्टी ने उन्हें ब्रज क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया था। 2019 में उन्हें भाजपा ने टिकट देकर सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें