फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झारखंड से लेकर लाए थे तीन करोड़ रुपये की अफीम, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मिर्जापुर थाना पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर तीन किलो अफीम, दो बाइकें व चार मोबाइल बरामद किए हैं। उधर, निगोही में पुलिस ने एक तस्कर को डोडा छिलके के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिर्जापुर थाना पुलिस ने तस्करों के पास से तीन किलो अफीम, दो बाइकें व चार मोबाइल बरामद किए हैं। उधर, निगोही में पुलिस ने एक तस्कर को डोडा छिलके के साथ पकड़ा है। पुलिस उनके स्थानीय नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


एसओजी, सर्विलांस सेल व मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोलाघाट पश्चिमी किनारे पर घेराबंदी की। इस बीच दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को दबोच लिया। उनकी तलाशी लेने पर तीन किलो अफीम का बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने नेत्रपाल, अंकित कुमार निवासी ग्राम नथी नगला व कृष्ण कुमार उर्फ भानु सिंह निवासी ग्राम सतरी थाना कलान को गिरफ्तार किया है। 

बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये बताई गई है। नेत्रपाल पर पूर्व से धोखाधड़ी समेत नशे के कारोबार करने पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी झारखंड से अफीम को खरीदने के बाद फुटकर में ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बिक्री करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार
निगोही थाना पुलिस ने पांच किलो 200 ग्राम डोडा के छिलका के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। अरेली तिराहे पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। उसके पास से बरामद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर डोडा का छिलका बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी जुबैर निवासी तालगांव थाना निगोही पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें