फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, दंपती झुलसे

विज्ञापन
पौली के तिलकूपुर गांव में आग से जला मकान और बचे सामान को निकालते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
भोजन बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, दंपती झुलसे
विज्ञापन

- प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के तिलकूपुर में शनिवार को भोजन बनाते समय झोपड़ी में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, वहीं आग बुझाने के प्रयास दंपती भी बुरी तरह झुलस गए। आग की चपेट में एक मवेशी भी आ गया।
विज्ञापन

तिलकूपर गांव निवासी मोहन और उनके भाई जोखन गांव के बगल में स्थित शंकरपुर सीवान में छप्पर डाल कर परिवार सहित रहते हैं। 45 वर्षीय मोहन की पत्नी 40 वर्षीय अंजना देवी घर में भोजन बना रही थी। कडाही में तेल पड़ा हुआ था कि अचानक तेल से आग की लपटें निकलने लगी। जिससे आग ने छप्पर को पकड़ लिया। बाहर बैठे मोहन आग की लपटों को देखकर तेजी से घर में घुसे। जबकि उनको पहले से पैर में चोट लगी थी और प्लास्टर भी लगा हुआ था। पत्नी को बचाने के चक्कर में आग से घिर गए। पति-पत्नी दोनों बुरी तरह झुलस गए। किसी तरह से दोनों घर से बाहर निकले। तब तक गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि सूचना पर 112 और एंबुलेंस के साथ ही अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। इस दौरान घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहन और जोखन के मकान में भोजन के लिए रखा राशन, कपड़ा, चारपाई समेत कुछ भी नहीं बचा है। मोहन ने बताया कि बाक्स में रखा 30 हजार नकदी भी जल गया। लोगों की मदद से पीड़ित दंपती को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज पौली दीपक दूबे और कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने जिला अस्पताल में झुलसे दंपती से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। चौकी इंचार्ज दीपक दूबे ने बताया कि भोजन बनाने के दौरान झोपड़ी में आग लग गई। मेडिकल कॉलेज पुलिस कर्मी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें