फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के राजा का विरोध करना देशद्रोह नहीं : राकेश टिकैत

विज्ञापन
धनश्यामपुर में भाकियू के जिलाध्यक्ष के घर पर पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
देश के राजा का विरोध करना देशद्रोह नहीं : राकेश टिकैत
विज्ञापन

भाजपा की शह में मेरे ऊपर फेंकी गई स्याही
मगहर(संतकबीरनगर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश के राजा का विरोध करना देशद्रोह नहीं है। भाकियू समाज के साथ किसानों की समस्याओं के लिए कार्य कर रहा है। परिवार बड़ा हो रहा है, इसलिए लोग अलग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की शह पर कर्नाटक में स्याही फेंककर उनका विरोध किया गया।
खलीलाबाद क्षेत्र के घनश्यामपुर स्थित भाकियू के जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र के आवास पर सोमवार देर शाम पत्रकारों से वार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की किरकिरी हो रही है। इस लिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है। भाजपा सरकार काम की बात की जगह मंदिर की बात कर आम लोगों का ध्यान बंटाने का कार्य करती है। आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने जो वादा किया था उनमें एमएसपी पर कोई कानून नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे हरियाणा, पंजाब सरकार ने वापस लिया, लेकिन यूपी सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार में बिजली की दर ठीक नहीं है। यह पंजाब, उत्तराखंड, तेलंगाना के बराबर होनी चाहिए। हम रघुवंशी है, राम हमारे दिलों में बसते हैं। भाजपा के लोग सिर्फ बलि प्रथा के पुजारी हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी सरकार वादे से मुकर कर मुकदमे वापस नहीं लिया। ऐसे में जेल भेजेगी तो जेल भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि 16,17 व 18 जून को हरिद्वार में शिविर लगेगा। छह महीने की प्लानिंग तय होगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, परवीन मलिक, टीनू चौधरी, राजेश सिंह, अशोक कुमार मिश्र, राजकमल मिश्र, इंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें