फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16,115 छात्रों के अभिभावकों के खाते में नहीं पहुंची डीबीटी की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
16,115 छात्रों के अभिभावकों के खाते में नहीं पहुंची डीबीटी की रकम
विज्ञापन

- शासन ने जताई नाराजगी, तीन दिन में सूची की तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के 16,115 छात्रों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की रकम नहीं पहुंची है। जिस पर शासन ने नाराजगी जताई है। तीन दिन के अंदर छात्रों की पूरी सूचना न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले के 164481 छात्रों के खाते में जूते, मोजे, बैग, ड्रेस और स्वेटर की खरीदारी के लिए प्रति छात्र 1100 रुपये की रकम छात्रों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजनी थी, जिसका शुभारंभ सीएम ने छह नवंबर को किया था। उस दिन 75 हजार छात्रों के अभिभावकों के खाते में रकम भेजी गई थी। इधर शासन ने बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि जिले में 16,115 छात्रों की पूरी सूचना न मिलने की वजह से रकम नहीं भेजी जा सकी है। स्कूल स्तर से 14626 और बीईओ स्तर से 1489 छात्रों की सूचना पेडिंग है। तीन दिन के अंदर बचे हुए छात्रों की सूचना मांगी है, जिससे की रकम भेजी जा सके। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि जिन विद्यालय के छात्रों की सूचना नहीं गई है। उस ब्लॉक के बीईओ को तत्काल सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना नहीं आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें