फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी ने की खुदकुशी

Fri, 01 Jun 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेलहर कलां गांव निवासी ब्रह्मदेव तिवारी के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलहर। बखिरा क्षेत्र के बेलहरकलां के भीतरीटोला निवासी किराना व्यवसायी ने शुक्रवार को छत की कुंडे में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। परिवार के मुखिया का शव लटकता देख कर घर में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक किराना व्यवसायी शराब पीने के लती थे। 
विज्ञापन


पीड़ित पत्नी उषा देवी ने बताया कि उनके 52 वर्षीय पति ब्रह्मदेव तिवारी घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे। वह अक्सर शराब पीकर घर में बच्चों को मारते-पीटते थे। आए दिन फांसी लगाकर जान देने की धमकी भी देते थे। शुक्रवार को भी सुबह शराब पीकर घर आए थे।

दोपहर 12 बजे के करीब कमरे में छत की कुंडे से रस्सी के सहारे  लटक कर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद जब कमरे से बाहर नहीं निकले तो उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन जब कोई भी प्रतिक्रिया नहीं हुई तो अंदर पहुंची। कमरे में पति का शव लटका देख उसके पांव तले की जमीन खिसक गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि ब्रह्मदेव तिवारी शराब पीने के आदी थे। अक्सर घर में ही विवाद करते रहते थे और आत्महत्या कर परिवार वालों को फंसा देने की धमकी देते थे। शुक्रवार को दोपहर कमरे में छत की कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें