नाहन (सिरमौर)। नाहन पुलिस ने एक व्यक्ति से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालाअंब से नाहन की ओर मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने जांच के लिए रोका। इस दौरान मोटरसाइकिल (एचपी-71-2763) पर सवार ओमप्रकाश की तलाशी के दौरान पीठ में उठाए बैग से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद कीं।
सभी बोतलों पर हरियाणा में बेचे जाने का मार्का लगा था। आरोपी शराब को ले जाने का कोई भी परमिट अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। शराब को कब्जे में ले लिया है।
------------