फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया बखिरा नगर पंचायत कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने किया बखिरा नगर पंचायत कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास
विज्ञापन

बखिरा। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बखिरा नगर पंचायत समेत प्रदेश की कुल 76 नगर पंचायतों के कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय परिसर बखिरा में भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल भी मौजूद रहे।
लखनऊ से वर्चुअल शिलान्यास के उपरांत सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीस हजार की आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय योजना में शामिल किया गया है। समूचे प्रदेश में कुल 83 नगर पंचायतों का सृजन किया गया। उनमें बुधवार को 76 नगर पंचायत कार्यालयों के निर्माण के लिए वर्चुअल शिलान्यास किया गया। शहरीकरण होने से क्षेत्र का तेजी से विकास होता है। इससे साफ-सफाई व सुंदरीकरण के साथ ही लोगों के दैनिक जीवन में भी तेजी से बदलाव आता है। नवसृजित नगर पंचायतों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ विकास करने का आवाहन किया। यह स्मार्ट निकाय की प्रक्रिया में एक कदम होगा। सीएम ने कहा कि अमृत योजना के 60 शहरों को आच्छादित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 45 लाख आवास और शहरी क्षेत्र में अब तक नौ लाख आवास बन चुके है। तीन लाख से कम आमदनी वालों को आवास दिया जा रहा है। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि सीएम ने नगर निकाय कार्यालय का शिलान्यास किया जो खुद में महत्वपूर्ण है। विकास के लिए दिया गया मंत्र बहुत ही कारगर होगा। प्रत्येक नगर निकाय को उनके इस आवाहन को साकार करना चाहिए, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को शहरीकरण का लाभ मिल सके। इस अवसर पर ईओ प्रदीप शुक्ला, निर्माण व डिजाइन विभाग के एके सिंह, विनोद पांडेय, राजेंद्र निषाद, गौरव सिंह, राजेश गुप्ता व नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने किया नपा कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कला के निर्माणाधीन कार्यालय का बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कुछ अन्य लोगों ने कार्यालय के पास बैठकर लैपटाप के माध्यम से वर्चुअल शिलान्यास को देखा। इस मौके पर अत्रिमुनि राय, महेंद्र नाथ राय, भीम बहादुर सिंह, रमाकांत मौर्य, राजेश राय, माखन, सरोजा देवी, सुनीता, माखन, जगदीश मौर्य, कुसुम, बिंदु देवी, सुभावती देवी, उदयराज, सुधाकर राय, फूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें