एचआरपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: कन्हैया अध्यक्ष, निधि उपाध्यक्ष तो आलोक राय बने महामंत्री
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के छात्रसंघ चुनाव का परिणाम मतगणना के बाद बुधवार की देर शाम घोषित कर दिया गया। कन्हैया लाल अध्यक्ष, निधि त्रिपाठी उपाध्यक्ष, आलोक राय महामंत्री और शिवचंद प्रजापति पुस्तकालय मंत्री चुने गए। प्राचार्य ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र सौंपा और शपथ दिलाई।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ प्रताप विजय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में कन्हैया लाल को 498 मत मिले है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी उमेश यादव को 143 मतों से पराजित किया। उमेश यादव को कुल 355 मत मिले। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में अभिषेक चौधरी को 314 मत, अभिषेक यादव को 70 मत, नीरज राय को 148 मत, रोहित चौरसिया को 123 मत, विशाल सिंह को 353 मत, शुभम राय को 244 मत मिले। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी निधि त्रिपाठी को 683 मत मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आलोक नाथ यादव को 328 मतों से पराजित किया। आलोक नाथ यादव को 355 मत मिले हैं। उपाध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में निलेश पांडेय को 87 मत, प्रशांत चौधरी को 240 मत, शैलेंद्र को 349 मत, सिद्धार्थ चौधरी को 45 मत, सुंदरम मिश्र को 139 मत और शुभम सिंह को 192 मत मिले हैं। महामंत्री पद के चुनाव में आलोक राय को 586 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दीपक यादव को 264 मतों से पराजित किया। दीपक यादव को 322 मत प्राप्त हुए। महामंत्री के अन्य प्रत्याशियों में प्रमोद यादव को 318 मत, फैजान अहमद को 261 मत, राकेश कुमार को 316 मत और संदीप त्रिपाठी को 313 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री में शिवचंद प्रजापति को 990 मत मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आकाश यादव को 500 मतों से पराजित किया। आकाश यादव को कुल 490 मत मिले हैं। इसी तरह पुस्तकालय मंत्री के अन्य प्रत्याशी शक्ति सिंह को 401 मत प्राप्त हुए हैं। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में निखिल त्रिपाठी और निहाल चौरसिया विजयी हुए हैं। प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने विजयी पदाधिकारियों को जीत का प्रमाणपत्र वितरित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
पुलिस ने सुरक्षा के बीच पहुंचाया घर
संतकबीरनगर। छात्र संघ के चुनाव में विजयी पदाधिकारियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को उनके घरों तक पहुंचाया। सीओ अंशुमान मिश्र ने सभी विजेता पदाधिकारियों को अलग-अलग वाहनों में बैठाकर पुलिस सुरक्षा के बीच घर भेजा। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
प्राचार्य ने जताया आभार
छात्र संघ चुनाव शांति पूर्वक संपन्न होने पर प्राचार्य डॉ ब्रजेश त्रिपाठी ने कॉलेज स्टाफ, प्रशासन व पुलिस प्रशासन के लोगों को आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ है। इसमें सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों का बहुत ही सराहनीय योगदान है। उन्होंने विजयी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।