फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। गांव फैजुल्लापुर में महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर निवासी विपिन की 22 वर्षीय पत्नी बबली का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। इसकी जानकारी ससुरालियों को हुई तो मायके वालों को सूचना दी गई। जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव झौंडा की मिलक निवासी महिला के मायके वाले पहुंचे तो दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के भाई उदयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी डेढ़ वर्ष पहले की थी।
शादी के बाद से ही दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति विपिन, ससुर रतन लाल, सास कन्यावती, देवर अनूप व मोहित, ननद सुनीता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें