फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास व जेठ से विवाद होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के गांव हबीबपुर में महिला ने जमीन को बंटवारे को लेकर सास व जेठ से हुए झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति व पिता ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा के गांव हबीबपुर निवासी विनीता पत्नी धर्मपाल का गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे अपनी सांस व जेठ से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। महिला ने झगड़े से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला के पति धर्मपाल ने बताया कि घटना के समय वह खेत पर मजदूरी करने गया हुआ था। जानकारी होने पर वह घर पहुंचा व पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मायके में ससुर को दी। मौके पर पहुंचे ससुर व पति ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बने होने पर चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें