फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार सड़क पर गिरा, बाल-बाल बचे कई लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान में दोपहर करीब सवा बारह बजे अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा। गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में नहीं आया। जबकि जिस स्थान पर तार गिरा था वहीं ई-रिक्शा से परिवार के पांच सदस्य उतर रहे थे। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को फोन कर सप्लाई बंद कराई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। हाईटेंशन लाइन का तार नीचे गिरने से स्थानीय लोगों में भगदड़ व अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जिस स्थान पर तार गिरा, वहीं ई-रिक्शा से एक परिवार के पांच लोग उतर रहे थे जो हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घटना से विद्युत विभाग को अवगत कराया और विद्युत सप्लाई बंद कराई। इसके बाद लोगों ने जिस स्थान पर तार गिरा था, वहां बाइक व स्टूल अन्य चीजें लगा दी। ताकि कोई अनजान व्यक्ति तार की चपेट में न आ जाए।
घटना की सूचना के बाद भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा तार जोड़ने नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं जो आए दिन गिरते रहते हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद विद्युत विभाग द्वारा जर्जर तारों को नहीं बदलवाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें