फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने पर खुशी से झूम उठे मेधावी

विज्ञापन
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद संभल के नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कालेज में सेल्फी लेतीं छात् - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। यूपी बोर्ड का रिजल्ट शत-प्रतिशत के करीब रहा। परिणाम जानने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रुप बनाकर स्कूलों में सेल्फी ली गई। कई दशक में पहला यह ऐसा मौका रहा, जब बिना परीक्षा दिए ही यूपी बोर्ड के सभी छात्र-छात्राएं सफल हो गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना काल के चलते इस बार यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। प्री-बोर्ड के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया। जिसे यूपी बोर्ड ने शनिवार को परीक्षा का जारी किया तो शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हो गए। उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। संभल के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य यतींद्र भाटी ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। पंजीकृत 258 में से 247 उत्तीर्ण हुए हैं। बाकी 11 ने परीक्षाएं ही नहीं दी थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अरीबा परवीन, नाजमीन परवीन, कुशल संयुक्त रुप से पहले स्थान पर रहे।
शिवम सैनी, चंद्रकला और प्रकाश सैनी संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर व लायवा खान, सुबहाना बी, नाजिश खान संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, हाईस्कूल में मोहम्मद हाजिक ने प्रथम, अक्षत शर्मा ने द्वितीय और फिज्जा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कालेज के संयोजक सईद अख्तर इसराइली ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 60 और इंटरमीडिएट में 46 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। सभी पास हो गईं।
विज्ञापन

अलकदीर इंटर कालेज मंडी किशनदास सराय में हाईस्कूल में 144 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जबकि इंटरमीडिएट में 56 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सभी पास हो गए हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अरीशा ने कॉलेज टॉप किया है। जेडयू इंटर कालेज सरायतरीन में इंटरमीडिएट की 92 और हाईस्कूल 127 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें सभी पास हो गए हैं, जबकि इफरा नाज ने 89 फीसदी अंकों के साथ कॉलेज टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें