फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे दबकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहे छात्र की ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई। यह हादसा संभल-गंवा मार्ग पर स्थित गांव लधनपुर में हुआ। हालांकि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार किया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघोला निवासी उमेश कुमार (19) पुत्र छोटेलाल गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर-ट्राली में भर कर अपना गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे थे। जैसे ही वह संभल-गवां मार्ग पर गांव लधनपुर में पहुंचे तो कुछ बच्चे ट्रॉली से गन्ना खींचने लगे। उमेश कुमार बच्चों को रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे उतर गया और ट्रॉली के पीछे चलने लगा। कुछ दूरी के बाद उमेश ने चलते ट्रैक्टर-ट्राली पर चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उमेश अपना गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। इसलिए वह किसी तरह की कोई कार्रवाई कराना नहीं चाहते हैं। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि उमेश कक्षा 12वीं का छात्र था। अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें