फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। आगरा मुरादाबाद हाईवे पर गांव इटउवा के पास बालू से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद हाईवे बुधवार की शाम गांव ईटउवा के पास बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर बाद ही परिजनों ने उसकी शिनाख्त नंदू शर्मा (25) पुत्र आनंदी शर्मा निवासी लहरा नगला श्याम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें