संभल। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे साउथ कालोनी व जीआरपी थाने के पीछे से चोर गुरुवार की रात जीआरपी सिपाही की कार चोरी कर ले गए। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। जीआरपी सिपाही गाजियाबाद में तैनात है।
गाजियाबाद जीआरपी में तैनात अमित कुमार कुछ दिन पूर्व चंदौसी आए थे। गुरुवार की रात उनकी कार रेलवे साउथ कालोनी व जीआरपी थाने के पीछे खड़ी थी। रात में किसी समय चोर सिपाही की कार चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह सिपाही ने देखा तो उनकी कार नदारत थी। जीआरपी थाने के पीछे से कार चोरी होने पर थाने में हड़कंप मच गया। अमित कुमार ने जीआरपी के कुछ सिपाहियों के साथ मिलकर शहर व आसपास क्षेत्र में कार की काफी तलाश की। मगर कार का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित सिपाही की ओर से कोतवाली में कार चोरी की तहरीर दी गई है।