फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स को सही दिशा प्रदान करती है सकारात्मक सोच और प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रोशन सिंह चौहान स्मारक महाविद्यालय टांडाकोठी में चल रहे 33वीं वाहिनी एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-93 के प्रात: कालीन सत्र में बीएचएम लाल हुसैन द्वारा स्कॉड ड्रिल कराई गई। सूबेदार मेजर मोहम्मद मुदस्सर शरीफ ने कहा कि सकारात्मक सोच एवं प्रेरणा जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। इसका प्रयोग कर कैडेट्स अधिकतम कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान सूबेदार शकील अहमद ने कैडेट्स को जमीनी निशान और टारगेट की पहचान के बारे में जानकारी दी। नायब सूबेदार सहदेव चंद्र ने नक्शे के अनुसार जमीन पर स्थिति का आकलन कर वस्तुओं की पहचान के बारे में सिखाया। कैडेट्स को फायरिंग कराई गई।
काजल चौहान ने प्राकृतिक एवं मनुष्य के द्वारा निर्मित आपदाओं के विषय में चर्चा की। कैप्टन गुरमेज सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों एवं उसके लाभ के बारे में बताया। सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार गोला द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम एवं दीपा मलिक के जीवनी से परिचित कराया। सूबेदार तपस सरदार द्वारा संचार के विभिन्न प्रकारों के विषय में बच्चों को बताया एवं विभिन्न उपकरणों की पहचान एवं इस्तेमाल करने का तरीका बताया। अंतिम सत्र में कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें