फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर ध्यान न देकर शहर की अमन शांति कायम रखे: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली परिसर में संभ्रांत नागरिकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम व सीओ ने शहर में भाईचारे के साथ रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा बाहरी लोगों के आने पर पुलिस को सूचना देेने की बात कही। कहा कि शहर का माहौल खराब करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे कोतवाली परिसर में एसडीएम राजपाल सिंह व सीओ गोपाल सिंह ने शहर के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बाहरी लोगों के आने व जाने की सूचना पुलिस को समय से दें। शहर में अमन शांति कायम रखें। कहा कि देशहित में हमेशा मुस्लिम समाज तैयार रहा है। हर कीमत पर प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। यह नगर आपका अपना है। जिस तरह से सभी समुदाय आपस में मिल जुलकर रहते आए हैं उसी प्रकार आगे भी मिलजुलकर रहें। सोशल मीडिया पर आने वाली खबरों को सही नहीं मानें क्योंकि माहौल खराब करने के लिए अराजक तत्व सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। इसलिए ऐसी अफवाहों से हर किसी को बचने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, शकील अहमद, डा. सलीम खां, नवाज जहां, अब्दुल खालिद, नजाकत अली, रियाज अहमद, अहमद नूर, शाह आलम मंसूरी, मोहम्मद जमील, भूरे, इमरान लतीफी, नसीब अहमद, मोहम्मद जमील, भूरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें