फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को शीघ्र उपलब्ध कराएं फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने दो मांगों को लेकर एमजेपी रुहेलखंड के कुलपति को संबोधित ज्ञापन एसएम कॉलेज के प्राचार्य हेमंत कुमार को सौंपा। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अप्रैल व मई में विश्वविद्यालय की परीक्षा होनी प्रस्तावित है लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा व्यक्तिगत माध्यम से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म जारी नहीं किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों में समय से परीक्षाफार्म न भरने को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि होली का अवकाश होने के कारण बार-बार वेबसाइट बंद होने के कारण बहुत से छात्र अपना यूनिवर्सिटी फार्म नहीं भर सके। जिससे फार्म भरने की तिथि एक सप्ताह बढ़ाई जाए। संगठन के जिला संयोजक आकाश कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में संस्थागत सीटें बहुत कम हैं। बहुत से छात्र व्यक्तिगत सीट पर अपनी पढ़ाई करते हैं, इसलिए व्यक्तिगत फार्म शीघ्र जारी किए जाएं, जिससे छात्रों में फैली भ्रम की स्थिति दूर हो सके। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में शिवम गोस्वामी, विकास उपाध्याय, विकास तोम, गुलशन मौर्य, हरेंद्र सिंह, अतुल गोस्वामी, सौरभ चौधरी, कपिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें