फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : केंद्रों पर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा के लिए जिले में 72 केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा सामग्री का वितरण लगभग पूरा हो चुका है। जनपद में संचालित समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित समस्त परीक्षा केंद्रों, विद्यालय से संबंधित परीक्षा सामग्री प्रवेशपत्र, नामावली आदि विद्यालयों को प्राप्त करा दी गई है। सोमवार से स्कूलों में प्रवेश पत्रों का वितरण भी शुरू हो गया है। यदि कहीं परीक्षा सामग्री या प्रवेशपत्र न पहुंच पाएं हों तो वह तत्काल इसे प्राप्त कर लें। ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। साथ ही प्रश्नपत्रों को डबल लॉक अलमारी में रखा जाएगा। अलमारी की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। ताकि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पूरी तरह हो सके। जवाहरलाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज सिरसी के केंद्र व्यवस्थापक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से एक-एक केंद्र को कंप्यूटर के जरिए जोड़ा गया है। वहां से निगरानी की जाएगी। केंद्र का ट्रायल हो चुका है। बाकी तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। संबंधित परीक्षार्थी अपने-अपने प्रवेश पत्र स्कूल से प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें