फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के गिलास में लस्सी देखकर भड़के डीएम, दुकानदार को हिदायत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। अन्य कई अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों के लिए कोतवाल की ओर से लस्सी मंगाई गईं। कोतवाली के सामने स्थित गुरु स्वीट्स से लस्सी जब कोतवाली में अधिकारी व कर्मचारियों के सामने पहुंची तो वह प्लास्टिक के गिलास में थीं।
विज्ञापन

लस्सी प्लास्टिक के गिलास में देखकर जिलाधिकारी संजीव रंजन भड़क उठे और दुकानदार को कोतवाली में तलब कर लिया। दुकानदार को हिदायत दी कि वह लस्सी प्लास्टिक के गिलास में न बेचें।
जिलाधिकारी ने एसडीएम दीपेंद्र यादव और ईओ रामपाल को आदेश किया कि वह दुकान से प्लास्टिक के गिलास जब्त करा लें। जिसके बाद टीम ने गिलास जब्त कर लिए हैं। दोबारा से प्लास्टिक के गिलास इस्तेेमाल करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें