मामले को लेकर एसपी संभल चक्रेश मिश्र ने बताया है कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। ईट से वार कर के युवक की हत्या की गई है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बेहडे वाले ताल पर मंदिर के निकट शुक्रवार की दोपहर बाद शराब पीने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई है। आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी दूसरे संप्रदाय का है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला कचहरी वाला बाग निवासी सनी (32) शुक्रवार को घर से होली खेलने के लिए निकला था। दोपहर करीब ढाई बजे बहड़े वाले ताल पर मंदिर के निकट दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान आपस में विवाद हो गया। आरोपी ने सनी के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला नोनवाला निवासी शहरोज उर्फ छुट्टन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी दूसरे संप्रदाय का है। इसको लेकर परिजन व अन्य लोगों में आक्रोश है। अभी परिजनों की ओर से मामले को लेकर तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।