फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव में युवक का कमरे में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। मृतक के भाई ने गांव व पास के गांव के लोगों पर लड़की में मदद करने के आरोप में पिटाई थी। मारपीट से बेइज्जत होने के कारण ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी नेकपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक युवक पर पड़ोसी गांव की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। आरोपी युवक के पिता की उसके भाई मनोज से दोस्ती थी। आरोप है कि युवक व युवती के परिजन काफी समय से मनोज को परेशान कर रहे थे। सात सितंबर को आरोपियों ने शाम के समय उसकी पिटाई थी। पिटाई के बाद आठ सितंबर को उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने पूछताछ करके बुधवार की शाम को मनोज को छोड़ दिया था।
आरोप है कि गांव में पहुंचने पर आरोपियों ने फिर से उसके भाई मनोज को पकड़ लिया और उसकी पिटाई थी। लड़की भगाने में मदद करने के आरोप व बार बार पिटाई से भाई ने स्वयं बेइज्जती महसूस की। रात के समय कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक न उठने पर कमरे में जाकर देखा, तो उसका शव कमरे की छत की कुंडी में रस्सी से लटका हुआ था। मृतक के भाई नेकपाल ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने, बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेइज्जती के कारण ही उसके भाई ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

भाई ने सुबह को दी तहरीर शाम को फिर से बदली
मृतक मनोज के भाई नेकपाल ने गुरुवार की सुबह पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में केवल रात के समय आत्मघाती कदम उठाने और सुबह शव लटका मिलने की सूचना था। सूचना दर्ज कराने के लिए तहरीर दी था। गुरुवार को देरशाम मृतक के भाई ने फिर से पुलिस को तहरीर बदलकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें