संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी महिला से बाइक सवार दो लोगों ने पचास हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। और मौके से भाग गए। बदहवास हालत में घर पहुंची महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। महिला ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी फरीदा पत्नी अकबर असमोली स्थित बैंक से रुपये निकाल कर लौट रही थी। गांव मनोटा बस अड्डे से उतरकर घर जाने वाले रास्ते पर पीछे से आए दो बाइक सवार ने बैग छीन लिया और मौके से भाग गए।
महिला ने बताया कि उसके भाई को पचास हजार रुपये की जरूरत थी। वह घर पर रखे 26 हजार रुपये लेकर असमोली पहुंची और वहां बैैंक से 24 हजार रुपये निकाले। लेकिन भाई रुपये लेेने नहीं आया। दोपहर को महिला घर आ रही थी।
गांव मनोटा में आबादी से पहले पड़ने वाले आम के बाग के नजदीक पीछे से आए बाइक सवार दो लोग बैग छीन कर भाग गए। शोर मचाया लेकिन कोई नहीं आया। पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं थानाध्यक्ष इस मामले का संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। वह इस मामले में जांच पड़ताल करने की बात कह रहे हैं।