फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से टकराई बाइक, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। थानाक्षेत्र के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर गाय बाइक से टकराने पर दंपती घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना मुजरिया के गांव परिचय निवासी शिव स्वरूप उपाध्याय अपनी पत्नी अर्पणा के साथ बाइक से पर सवार होकर दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। जब बाइक सवार थाना क्षेत्र के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर गांव जन्नाथपुर के पास पहुंचा तो सड़क पर खड़ी गाय से बाइक टकरा गई। हादसे में दंपती सड़क पर घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने पहुंच घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें