नखासा थाने में पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी के आरोपी।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने कई बाइकें व कारें चोरी करने की बात कबूली। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने बहजोई पुलिस लाइन में किया।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि नखासा थाना पुलिस मंगलवार को संभल-हसनपुर मार्ग पर होली सुफ्फाह स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रजपुरा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी सोमवीर और न्यौरा निवासी लोकेश को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो कार और 14 बाइकें बरामद की गईं हैं। आरोपियों ने बताया है कि वह लोग दिल्ली, एनसीआर और संभल जिले से ही बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने बाइकें खग्गुपुरा से रिठाली के बीच एक ईंट-भट्ठे से बरामद कराई हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।