फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, बेटा व पत्नी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सबदलपुर पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गांव सबदलपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र, पत्नी और दूसरी बाइक चालक घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के नया गांव निवासी राहुल कुमार (28) मंगलवार की दोपहर पत्नी सोनिया और छह वर्षीय पुत्र आयुष के साथ बाइक पर गांव से शहर की ओर आ रहा था। पुलिस के मुताबिक वह जब थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सब्दलपुर-सहजवा रोड पर पहुंचे तो सामने आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में राहुल, आयुष व दूसरी बाइक पर राजेश निवासी गांव लालू माजरा कोतवाली रामपुर मनिहारान घायल हो गए। ग्रामीण घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आयुष व राजेश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में राहुल की पत्नी सोनिया को हल्की चोट लगी हैं। पता लगने पर गांव के लोग और परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बाइकों की टक्कर में राहुल नामक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें