फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से मुक्ति दिलाने के लिए जिला अस्पताल में एटीएफ सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त के विशेष प्रयास एवं एम्स नई दिल्ली के सहयोग से एसबीडी जिला अस्पताल में एटीएफ (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी) सेंटर मंगलवार से शुरू हो गया। सेंटर का शुभारंभ मंडलायुक्त लोकेश एम. ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

सेंटर के लिए एक चिकित्साधिकारी, एक डाटा मैनेजर, एक काउंसलर और एक उपचारिका की तैनाती कर दी गई है। सेंटर में नशे की गिरफ्त में आए लोगों का गुणवत्तापूर्ण उपचार किया जाएगा। मंडलायुक्त ने शुभारंभ के दौरान बताया कि उनके संज्ञान में आया था कि नकुड़ तहसील में यमुना नदी के किनारे के गांव स्मैक प्रभावित हैं, जहां किशोर और नौजवान स्मैक से नशे की गिरफ्त में हैं। तहसील दिवसों व थाना दिवसों के निरीक्षण के दौरान पीड़ित परिवारों के मुखिया द्वारा इस पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। ऐसे में उन्होंने एम्स नई दिल्ली के चिकित्सकों से बात कर जिला अस्पताल में सेंटर खोलने के लिए कहा था, जिसके बाद सेंटर खुला है। काउंसिलिंग करने के बाद ही मरीज को भर्ती किया जा सकेगा और जरूरी दवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इलाज के संबंध में किसी भी समस्या एवं पूछताछ के लिए डॉ. शिवेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनके मोबाइल नंबर 9999255155 तथा डॉ. प्रतीक जोशी के मोबाइल नंबर 9818154882 पर संपर्क कर सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। शुभारंभ के दौरान अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अनिता जोशी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, नोडल अधिकारी डॉ. शिवेंद्र सिंह, वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह, डॉ. एके चौधरी, डॉ. जी रहमान, डॉ. विरेंद्र भट्ट, डॉ. केशव स्वामी, डॉ. रामानंद, कार्यालय अधीक्षक देव कुमार, शशि कुमार सैनी, विक्रांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें