फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: प्रेमिका से मिलने आए युवक को दबोचा, पहले जमकर धुनाई, फिर पुलिस को दबोचा

Thu, 12 Aug 2021 09:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने पहले युवक की जमकर धुनाई की फिर बाद में पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नागल क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए युवक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी एक युवक का नागल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता से पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलकर उसके घर से बाहर निकला तो पहले से ही उसकी ताक में बैठे मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसे धर दबोचा। युवकों ने उसे पकड़कर पहले तो उसकी जमकर धुनाई की, फिर बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। 

उधर, सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि अभी तक युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक पुलिस हिरासत में है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें