फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी महीने तैयार होगी यूनिवर्सिटी की डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य विश्वविद्यालय की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) इसी महीने के अंत तक तैयार हो जाएगी। उसके लिए अधिकारी कवायद में जुटे हुए हैं। डीपीआर बनने के बाद शासन से बजट की डिमांड होगी और कार्यदायी संस्था निर्माण भी शुरू करा देगी।
विज्ञापन

सहारनपुर के पुंवारका में राज्य विश्वविद्यालय बनना है। पुंवारका में राजकीय महाविद्यालय के भवन को भी यूनिवर्सिटी के नक्शे में शामिल किया जाएगा। बीते 20 दिन से यूनिवर्सिटी के लिए ली जा रही जमीन के बैनामे की प्रक्रिया चल रही थी, जो बृहस्पतिवार को ही पूर्ण हो गई। सभी 22 बैनामे हो चुके हैं, जिसके तहत करीब 215 बीघा जमीन यूनिवर्सिटी के लिए खरीदी गई है। मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी का निर्माण तेजी से कराया जाना है, जिसके लिए शासन स्तर से भी निर्देश दिए हुए हैं। अब हमारा फोकस यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराने पर है, जो इसी माह तक पूर्ण करा लिया जाएगा। डीपीआर मंजूर होने पर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें